शहर-राज्य

मथुरा में युवती ने युवक को लाठी से पीटा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

मथुरा। एक युवक की लाठी-डंडे से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक युवती हाथ में मोटी लाठी लेकर सड़क पर एक युवक पर लगातार वार करती दिखाई दे रही है।

      वीडियो में कुछ लोग, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं, युवक को बचाने का प्रयास करते नजर आ रहे हैं, लेकिन युवती लगातार युवक पर लाठियां बरसाती रहती है। इस दौरान युवती युवक पर किसी लड़की से छेड़छाड़ करने और उसे हाथ लगाने का आरोप लगाती हुई सुनाई दे रही है।

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, वायरल वीडियो की मथुरा में वास्तविक लोकेशन और घटना की पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। सोशल मीडिया पर इसे मथुरा के बलदेव थाना क्षेत्र के कारव गांव के आसपास का बताया जा रहा है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

फिलहाल वीडियो की सत्यता और घटना के वास्तविक कारण की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। बिना आधिकारिक पुष्टि के वायरल वीडियो को लेकर किए जा रहे दावों पर भरोसा करना उचित नहीं होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button