शहर-राज्य

मनीष सिंह हत्याकांड के दरिंदों की गिरफ्तारी व मुआवजे की मांग

फूलपुर/वाराणसी, फूलपुर थाना क्षेत्र के घमहापुर गांव के चर्चित मनीष सिंह हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर राष्ट्रीय सनातन संघ ने रविवार को मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। संगठन ने हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी, कड़ी से कड़ी कार्रवाई, पीड़ित परिवार को 5 करोड़ रुपये का मुआवजा एवं एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग शासन-प्रशासन से की।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सनातन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कन्हैया पांडेय, राष्ट्रीय प्रभारी देवेंद्र पांडेय, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष सर्वेश सिंह, प्रदेश संरक्षक नागेश्वर सिंह, मंडल प्रभारी विजय शंकर चौबे, मंडल महासचिव आनंद राय, जिला उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ‘मुन्ना’ एवं जिला उपाध्यक्ष विवेक राय सहित कई पदाधिकारी घमहापुर पहुंचे।
पदाधिकारियों ने शोकाकुल परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि संगठन पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि हत्याकांड के दरिंदों को शीघ्र गिरफ्तार कर कठोर दंड नहीं दिया गया तो संगठन बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष कन्हैया पांडेय ने कहा कि “सनातन समाज पर हो रहे अत्याचार को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार पीड़ित परिवार को 5 करोड़ का मुआवजा और आश्रित को सरकारी नौकरी दे।”
मंडल प्रभारी विजय शंकर चौबे ने कहा कि पुलिस की शिथिलता के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों पर रासुका के तहत कार्रवाई हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button