शहर-राज्य

मजदूरी मांगने पर कर्मचारी को धमकाने का आरोप, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

स्याना.खानपुर थाना क्षेत्र के एक युवक ने कंपनी मालिक पर मेहनताना न देने तथा झूठे आरोप में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, पाली पतासपुर निवासी युवक ने थाना अध्यक्ष को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह सतपाल क्रेन सर्विस नामक कंपनी में बूमलिफ्ट ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था। कंपनी का कार्यक्षेत्र एनएच-48 बावल (हरियाणा) एवं शाहजहांपुर (राजस्थान) क्षेत्र में बताया गया है।
पीड़ित के अनुसार उसने कंपनी के माध्यम से करीब एक माह तक गन्नौर मंडी, सोनीपत (हरियाणा) में कार्य किया। आरोप है कि कार्य पूरा होने के बाद जब उसने अपनी मजदूरी एवं वेतन की मांग की तो कंपनी मालिक ने भुगतान करने से साफ इनकार कर दिया। इतना ही नहीं, उस पर बिना वेतन कार्य करने का दबाव भी बनाया गया।
युवक का आरोप है कि दोबारा बकाया वेतन मांगने पर संबंधित व्यक्ति द्वारा उसे झूठे मामले में फंसाने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई। इससे वह मानसिक रूप से परेशान और भयभीत है।
पीड़ित ने थाना अध्यक्ष से मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई करने तथा उसका बकाया वेतन दिलाने की मांग की है।

वही खानपुर थाना प्रभारी रितेश कुमार ने बताया। कि प्रार्थना पत्र प्राप्त हो गया है और मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button