शिक्षा

भारत बौद्धिइक्स परीक्षा में मोदीनगर के महाविद्यालयों के विद्यार्थियों में अजब उत्साह:

वेलकम इंडिया संवाददाता

मोदीनगर। भारत बौद्धिइक्स परीक्षा 2027 का आयोजन विद्या भारती उच्च शिक्षा द्वारा देश भर में आयोजित किया गया। इसके अंतर्गत मोदीनगर के उच्च शिक्षा संस्थानों में मुल्तानीमल मोदी महाविद्यालय, गिन्नी देवी, के एन मोदी  इत्यादि संस्थानों से  विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। लगभग 200 विद्यार्थियों ने फॉर्म भरा लेकिन जिसके लिए 90%उपस्थिति रही। इस परीक्षा में भारतीय संस्कृति, विज्ञान, वाणिज्य, चिकित्सा,  खगोल, कला, आदि विधाओं के प्रश्न मुख्य रूप से पूछे गए थे। इस परीक्षा के प्रथम टॉपर को एक लाख रुपए ,  उप टापर्स को 50-50 हजार, सेंटर टापर्स को 2500 धनराशि का इनाम दिया जाएगा। मुल्तानीमल मोदी  महाविद्यालय की  107 विद्यार्थियों का रिजल्ट परीक्षा बाद ही शाम तक तैयार कर केन्द्रीय संस्थान “विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान” को प्रेषित कर दिया गया है। इस परीक्षा  के लिए देश व प्रदेश के उच्च शिक्षा विभागों , विश्वविद्यालयों,  का भी सकारात्मक सहयोग प्राप्त हुआ। मुल्तानीमल मोदी महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो (डॉ) वंदना शर्मा ने विद्यार्थियों को व आयोजकों को सफल परीक्षा के लिए बधाई दी। इस परीक्षा में  डॉ राज कुमार ने नोडल अधिकारी के पद पर कार्य किया।  परीक्षा नियंत्रक/ जिला कॉर्डिनेटर डॉ अमर सिंह कश्यप  ने प्रबंधक महोदय माननीय डॉ डी के मोदी मुल्तानीमल मोदी महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफ़ेसर डॉ वंदना शर्मा , महाविद्यालय प्रशासन,  सभी सहयोग करने वाले शिक्षकों / वालंटियर्स तथा गिन्नी देवी महाविद्यालय की प्राचार्या प्राे डॉ पूनम शर्मा एवम् नोडल अधिकारी डॉ श्वेता त्यागी को सहयोग हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button