शहर-राज्य

एसएसपी ने जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की समस्याएं-अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश’

राजीव मोंगरा
वेलकम इंडिया
सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह ने सोमवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित कर दूर-दराज क्षेत्रों से अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे फरियादियों की समस्याएं गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुनीं। इस दौरान उन्होंने प्रत्येक शिकायत पर विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
एसएसपी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त होने वाली प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनका न्यायसंगत समाधान किया जाए, ताकि किसी भी पीड़ित को अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े।
इस दौरान एसएसपी ने उपस्थित नागरिकों को उनकी शिकायतों के शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने स्पष्ट किया कि सहारनपुर पुलिस आमजन की सुरक्षा, सम्मान और समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। जनसुनवाई के माध्यम से लोगों को त्वरित न्याय दिलाना और उनकी शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई करना पुलिस की प्राथमिकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button