शहर-राज्य

भाजपा देश व प्रदेश में नफरत का माहौल बना रही है लेकिन हम सफल नहीं होने देंगे- अजय राय

जामिया अरबिया उमर फारूक रहीमनगर दरियाबाद में आल इंडिया नातिया मुशायरा का हुआ आयोजन

संतकबीरनगर।
बृहस्पतिवार को विकास खण्ड सेमरियावा के गांव दरियाबाद स्थित जामिया अरबिया उमर फारूक रहीमनगर दरियाबाद में आल इंडिया नातिया मुशायरा का आयोजन किया गया। इस दौरान मुल्क भर से आये शोअरा ने अपने कलाम से लोगों को महज़ूज़ किये। कार्यक्रम में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय सहित राजनीतिक हस्तियों ने शिरकत की।
सेमरियावा ब्लाक के जामिया अरबिया उमर फारूक रहीमनगर दरियाबाद में आल इंडिया नातिया मुशायरा का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री अजय राय ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता आल इंडिया तहफ्फुजे मदारिस के अध्यक्ष मौलाना नूरूल होदा कासमी और संचालन असलम परवाना ने किये। नातिया मुशायरा पूरी रात चला। अल्लाह और रसूल के जिक्र से पूरा माहौल नूरानी हो गया। सुब्हानल्लाह और माशाअल्लाह की सदाएं गूंज उठीं।
मोजम्मिल हयात ने पढ़ा कि कुछ ऐसी बेखुदी है तेरे इंतज़ार में, तस्वीर बन चुका हूँ तेरे इंतज़ार में पढ़कर लोगों को माशाअल्लाह कहने पर मज़बूर किया तो वहीं असलम परवाना ने तू शामे रिसालत है आलम तेरा परवाना, तू माहे नबूवत है ऐ जलवए जानाना ने खूबसूरत अंदाज़ में पढ़ा।
असद बस्तवी ने नात पेश करते हुए यूं पढ़ा कि
दुनिया की चमक से दूर रहो, ईमान की दौलत पास रहे,
हर वक़्त दरूद-ओ-सलाम पढ़ो,महबूब-ए-ख़ुदा का एहसास रहे पढ़कर ईमान में हरारत डालने की कोशिश की।
सरताज सुल्तानपूरी ने बुलबुल तेरे होठों पे किसका तराना है पढ़कर माहौल को और भी नूरानी बना दिया।
फखरूल इस्लाम, शमशीर जहानागंज, फारूक दिलकश, शारिक इनामी, शराफत बिसवानी, अब्दुल्लाह बहराइची, अतहर फैजी, डॉ. एन एन श्रीवास्तव बेचैन आदि शोअरा ने पूरी रात लोगों को महज़ूज़ करते हुए सुब्हानल्लाह और माशाअल्लाह कहने पर मज़बूर कर दिया।
मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री अजय राय ने इससे पूर्व अपने सम्बोधन में देश व प्रदेश की सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश में नफरत का माहौल बनाया जा रहा है। उन्होंने कई जगहों पर मस्जिद और मदरसों पर बुलडोज़ किये जाने पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में किसी पर भी ज़ुल्म होगा तो वह जिस तरह खड़े होते रहे हैं उसी तरह आगे भी लड़ते रहेंगे। लेकिन भाजपा की साज़िशों को सफल नहीं होने देंगे। डरने की क़ोई ज़रुरत नहीं है। वाराणसी सीट की 12 बजे शाम 4 बजे तक की गिनती का अपडेट चुनाव आयोग को सार्वजनिक करना चाहिए।
कार्यक्रम को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण चन्द्र पाण्डेय ने भी सम्बोधित किये।
इस अवसर पर पूर्व विधायक सदल प्रसाद,कांग्रेस नेता महमूद खान, ई. फज़लुल्लाह नूर, मौलाना रहमतुल्लाह नूर कासमी, मोईन अंसारी, अहमद जमाल अंसारी, कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के जिलाध्यक्ष मुहम्मद परवेज़ अख्तर, नीलम चतुर्वेदी, माइनॉरिटी कांग्रेस के प्रदेश महासचिव डॉ. मारूफ अली, मोहम्मद अफ़ज़ल सहित सैकड़ों की संख्या में मौजूद रहे।

इन नेताओं ने भी की शिरकत

सपा के मुहम्मद अहमद, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सय्यद मोहम्मद दानिश, मोहम्मद शफ़ीक़ नेता, खुर्शीद आलम, रोहित पाण्डेय आदि भी शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button