शहर-राज्य

हापुड़ में घर के बाहर खड़ी कार पर कई राउंड फायरिंग, घटना के बाद फरार हुए हमलावर, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी

वेलकम इंडिया हरेंद्र शर्मा वरिष्ठ


हापुड़ जनपद के नगर कोतवाली क्षेत्र की मेरठ रोड स्थित आवास विकास कॉलोनी में गुरुवार दोपहर बाइक या कार सवार बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी एक कार को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने कार पर तीन राउंड गोलियां चलाईं। अचानक हुई फायरिंग से कॉलोनी में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग दहशत में आ गए।जानकारी के अनुसार,आवास विकास कॉलोनी निवासी संदीप शर्मा पुत्र श्रद्धानंद शर्मा की कार घर के बाहर खड़ी थी। गुरुवार दोपहर करीब दो बजे एक अन्य गाड़ी में सवार होकर पहुंचे हमलावरों ने कार पर गोलियां बरसा दीं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। फायरिंग की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए।घटना की सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही हमलावरों की पहचान करने में जुटी है। हापुड़ सिटी क्षेत्राधिकारी दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि आवास विकास कॉलोनी में घर के बाहर खड़ी कार पर फायरिंग की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देखी जा रही है। मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। तहरीर और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button