शहर-राज्य

गोवर्धन में विशाल निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन  12 नवम्बर 2026 को 

मथुरा /गोवर्धन। श्रीनाथ जी धमार्थ सेवा सोसाइटी, फरीदाबाद के सौजन्य से कल्याणं करोति नेत्र संस्थान, मथुरा द्वारा 25वॉ विशाल निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन सीताराम धर्मशाला, जापान वाली, परिक्रमा मार्ग, जतीपुरा, गोवर्धन, मथुरा में दिनांक 17 नवम्बर 2026 से 22 नवम्बर 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। इस शिविर में नेत्र रोगियों की जाँच एवं भर्ती 21 नवम्बर 2026 तक प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से 3 बजे तक की जायेगी। 

निःशुल्क नेत्र जाँच चिकित्सा शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ की चिकित्सीय टीम द्वारा नेत्र रोगियों के मोतियाबिन्द, परवाल, कालापानी आदि रोगों का उपचार एवं ऑपरेशन निःशुल्क रूप से सम्पन्न किये जायेंगे। इस नेत्र चिकित्सा शिविर में मोतियाबिन्द रोगियों के लैन्स प्रत्यारोपण भी किये जायेगे। शिविर में ऑपरेशन के योग्य पाये गये नेत्र रोगियांे को पलंग, बिस्तर, दवा एवं भोजन की व्यवस्था पूर्णतः निःशुल्क रूप से की गई हैं। भर्ती किये गये नेत्र रोगियों के ऑपरेशन कल्याणं करोति नेत्र संस्थान, मथुरा पर सम्पन्न किये जायेगें।

नोटरू- नेत्र रोगी ऑपरेशन कराने हेतु अपने साथ मोबाइल नं0 एवं पहचान पत्र की फोटो कॉपी अवश्य साथ लायें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button