शहर-राज्य

बीस फीट गहरे जहरीले कुएं से गौमाता का रेस्क्यू, गौसेवक सीताराम ने दिखाई बहादुरी

मथुरा/गोवर्धन। ग्राम महरौली में लगभग 20 फीट गहरे कुएं में गिरी गौमाता को भक्ति सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट की टीम ने साहसिक अभियान चलाकर सकुशल बाहर निकाला। पुलिस 112 और ग्राम प्रधान की सूचना पर ट्रस्ट की गौ एम्बुलेंस व टीम तत्काल मौके पर पहुंची। ट्रस्ट अध्यक्ष श्रेयस हिन्दू के निर्देशन में गौसेवक सीताराम को सुरक्षा रस्सियों के सहारे कुएं में उतारा गया।

बचाव अभियान के दौरान कुएं में मौजूद जहरीली गैस के कारण सीताराम की तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गए। टीम ने तत्काल उन्हें बाहर निकालकर संभाला, लेकिन होश में आते ही उन्होंने दोबारा अपनी जान की परवाह किए बिना कुएं में उतरकर गौमाता के गले में रस्सी बांधी। इसके बाद टीम ने संयुक्त प्रयास से गौमाता को सुरक्षित बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार दिया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए भक्ति सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने भविष्य में ऐसे रेस्क्यू अभियानों के लिए इंदौर से विशेष हल्के एल्यूमीनियम ऑक्सीजन सिलेंडर और मास्क मंगवाए हैं, ताकि जहरीली गैस वाले कुओं में उतरने वाले गौसेवकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। रेस्क्यू अभियान में सीताराम, अक्षय, ईशांत, नमन, सौरभ सागर सहित अन्य गौसेवकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button