जिलाधिकारी ने जनपद मथुरा के बाद स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक बाहरी निरीक्षण किया

– सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया, सीसीटीवी कंट्रोल रूम के माध्यम से परिसर का अवलोकन किया
मथुरा। जिलाधिकारी ने जनपद मथुरा के बाद स्थित ई.वी.एम-वी.वी.पैट वेयरहाउस का मासिक बाहरी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिसमें इंडियन नेशनल कांग्रेस से बलवीर सिंह प्रधान एवं कंचन सिंह, समाजवादी पार्टी से वीरेन्द्र यादव, सोनू सिंह, विकास यादव एवं ओम प्रकाश यादव, बहुजन समाज पार्टी से मुनेंद्र सिंह निगम आदि मौजूद रहे।
जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने वेयरहाउस की नियमित साफ-सफाई के निर्देश दिए। निरीक्षण में जिलाधिकारी ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने सीसीटीवी कंट्रोल रूम के माध्यम से संपूर्ण क्षेत्र का जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने वेयरहाउस की सुरक्षा में तैनात कर्मियों को मूल-भूत सुविधाएं प्रदान करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा कर्मियों को निर्देश दिए कि अपने कार्यों को जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करे। सतर्कता बनाए रखे तथा निरंतर निगरानी सुनिश्चित करें।
निरीक्षण में सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सुनीता सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ पंकज कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमरेश कुमार, डिप्टी कलेक्टर रघुवेंद्र सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज खंडेलवाल तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारी सहित विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


