शहर-राज्य

पुलिस और बदमाश की मुठभेड़ मे एक बदमाश गिरफ्तार दूसरा फरार

वेलकम इंडिया ब्यूरो

नूरपुर। क्षेत्र के जंगल में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हो गया जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया तथा एक बदमाश भागने में कामयाब हो गया।

      पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह लगभग 4 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि गोहावर के जंगल में दो व्यक्ति  गोकशी करने की फिराक में है सूचना मिलते ही पुलिस ने उक्त जंगल की घेरा बंदी कर चेकिंग शुरू कर दी चेकिंग के दौरान पुलिस को दो संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए पुलिस के अनुसार दोनों व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगे पुलिस को पीछा करते देख एक बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी ।जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई जो एक बदमाश के पैर में लगी जिसे पुलिस ने घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया जबकि दूसरा बदमाश भागने में सफल रहा। गिरफ्तार बदमाश ने पूछताछ में बदमाश ने अपना नाम गुल्लू पुत्र मुर्तजा निवासी गांवडी पनियाला थाना नूरपुर बताया ।घायल बदमाश के पास से एक अवैध तमंचा एक खोखा कारतूस एक अपाचे मोटरसाइकिल तथा गोकशी में काम आने वाले उपकरण बरामद किए। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में नूरपुर थाना अध्यक्ष प्रवेज कुमार, उप निरीक्षक श्रीकांत सत्यार्थी,  हेड कांस्टेबल जितेंद्र कुमार, कांस्टेबल राहुल कुमार

      थाना प्रभारी प्रवेज कुमार ने बताया कि उक्त अभियुक्त पर पहले से ही मुकदमे दर्ज है फरार आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस दविश दे रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button