शहर-राज्य

थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने  एनएच 27 पर अवैध बस स्टैण्ड बनाकर हाइवे जाम करने व सवारी वाहनों तथा अन्य बड़े वाहनों से अवैध वसूली करने वालों पर कार्यवाही करते हुए अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही अमल में लायी गयी

संतकबीरनगर। 

                                 पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखऱ पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण, प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद जयप्रकाश दूबे के नेतृत्व में प्रभारी यातायात  परमहंस की तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर डीघा बाईपास पर मिर्ची ढाबा पर अवैध रुप से काउण्टर बनाकर बस स्टैण्ड चलाने, अवैध रुप से सवारी वाहनों व अन्य बड़े वाहनों से वसूली करने तथा हाइवे जाम करने के सम्बन्ध में अभियुक्तों दयाशंकर विश्वकर्मा पुत्र रामस्वरुप, गोविन्द पुत्र दुर्गा प्रसाद, धर्मेन्द्र मिश्रा पुत्र स्व0 रामस्वरुप मिश्रा निवासीगण डीघा बाईपास थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर व हेमन्त पुत्र अज्ञात तथा मिर्ची ढाबा संचालक सहित अन्य अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध मु0अ0स0 773/2026 धारा 308(2), 329(3) बीएनएस पंजीकृत कर अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button