शहर-राज्य

नगर मजिस्ट्रेट अनुपम कुमार मिश्रा ने किया कृषि उत्पादन मण्डी समिति का निरीक्षण

मथुरा।नगर मजिस्ट्रेट ने मंडी परिसर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गल्ला मण्डी, सब्जी मण्डी, उपस्थित किसानों, व्यापारियों तथा उनके प्रतिनिधियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं को सुना एवं तत्काल निस्तारण कराया गया। साथ ही मण्डी परिसर में जो स्थल रिक्त हैं उनकी साफ-सफाई कराते हुए होल्डिंग एरिया चिन्हिंत कराया गया, जिससे अतिरिक्त आने वाले कृषि वाहनों को खड़ा किया जा सके। नगर मजिस्ट्रेट ने अतिरिक्त सफाई कर्मी लगाकर मण्डी परिसर को स्वच्छ रखने हेतु मण्डी सचिव को निर्देशित किया गया।

             नगर मजिस्ट्रेट ने मण्डी परिसर में आवागमन के दौरान शांति व्यवस्था एवं जाम की स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनाती हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया। मण्डी परिषद के व्यापारियों एवं बाहर से आने वाले किसानों के सुविधार्थ पानी के टैंन्कर की मण्डी परिसर में उपलब्धता तत्काल सुनिश्चित कराई गयी तथा सब्जी मण्डी, गल्ला मण्डी, किसानों, व्यापारियों तथा प्रतिनिधियों से मण्डी परिसर की सीमा तक ही कारोबार करने एवं खाली ट्रेक्टर ट्राली को मण्डी परिसर में स्थित रिक्त स्थान पर खड़े किये जाने की अपील की गई, जिससे मण्डी परिसर में जाम की स्थिति उत्पन्न न हो।

   निरीक्षण के समय मण्डी सचिव रेनू वर्मा, व्यापार मण्डल के प्रतिनिधिगण एवं व्यापारीगण सूरजभान, धर्मचन्द्र, आलोक शर्मा, अशोक सिंह, रामवीर सिंह, विष्णु तथा सब्जी मण्डी व्यापारी जितेन्द्र चौधरी, मौ सईद, मौ० कामरान आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button