शहर-राज्य
तहसील प्रशासन की टीम ने सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराया

अनिल वशिष्ठ
मोदीनगर,(वेलकम इंडिया )।। तहसील प्रशासन की टीम ने बुधवार को ग्राम याकूतपर मूवी में सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराया। उप जिलाधिकारी श्रीमती कोमल पवार के निर्देशों के अनुपालन में बुधवार को ग्राम याकूतपर मूवी में गाटा संख्या 65 क्षेत्रफल 0.759 हेक्टर राजस्व अभिलेखों में राज्य सरकार की भूमि दर्ज है। जिस भूमि को राजस्व निरीक्षक मुलुंद्र शर्मा लेखपाल मयंक सिंह द्वारा कब्जा मुक्त कराया गया।



