जोगिया पुलिस ने गुमशुदा व्यक्ति को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा

वेलकम इण्डिया/असदुल्लाह सिद्दीकी
जोगिया/सिद्धार्थनगर। थाना जोगिया उदयपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा व्यक्ति को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया। पुलिस की इस कार्यवाही पर परिजनों ने जोगिया पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
थानाध्यक्ष अभय सिंह के निर्देशन में सोमवार को थाना जोगिया उदयपुर पुलिस ने 25 जून को घर से नाराज होकर बिना किसी को बताए चले गए व्यक्ति को तलाश कर सुरक्षित बरामद किया। गुमशुदा के परिजनों ने 26 जून को थाना जोगिया उदयपुर में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए व्यक्ति की तलाश शुरू की और उसे सकुशल बरामद कर नियमानुसार पहचान कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इस अभियान में मिशन शक्ति टीम की उपनिरीक्षक आनन्द कुमार शाही एवं महिला कांस्टेबल पूजा यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की तत्परता से परिजनों ने राहत की सांस ली और टीम की सराहना की।



