शहर-राज्य

एआईएमआईएम ने नाजिया इलाही खान के खिलाफ कार्रवाई की मांग, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

वेलकम इण्डिया/असदुल्लाह सिद्दीकी

सिद्धार्थनगर। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) सिद्धार्थनगर इकाई ने सोमवार को जिला अध्यक्ष निशात अली के नेतृत्व में जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में नाजिया इलाही खान पर इस्लाम, पैगंबर हजरत मुहम्मद (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम), उम्मुल मोमिनीन हजरत आयशा (रज़ि.), पवित्र कुरआन, हदीस एवं इस्लामी मान्यताओं के संबंध में कथित आपत्तिजनक टिप्पणियां करने का आरोप लगाते हुए उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई।
ज्ञापन में कहा गया कि सोशल मीडिया और यूट्यूब पर प्रसारित कथित बयानों से मुस्लिम समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं तथा सामाजिक सौहार्द प्रभावित होने की आशंका है। संगठन ने मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराकर प्रचलित कानूनों के तहत उचित कार्रवाई करने तथा भविष्य में किसी भी धर्म एवं धार्मिक आस्थाओं के विरुद्ध भड़काऊ और आपत्तिजनक सामग्री के प्रसार पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की।
इस अवसर पर हिदायतुल्लाह शम्सी, मेराज चौधरी, नईम अख्तर अंसारी, रिजवान जफरुल्लाह, अब्दुल अहद खान, अताउल्लाह चौधरी, एहसान खान, मकबूल खान, मेराज अहमद, मोहम्मद शाहनवाज, अब्दुल सलाम, शम्स तबरेज, इजहार उल हक खान, अब्दुल रहमान, शमसुद्दीन अंसारी, आतिफ खान, मोहम्मद इब्राहिम, सेराज अहमद खान सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button