शहर-राज्य

जिले में कम से कम दो ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन होंगे स्थापित

वेलकम इण्डिया/असदुल्लाह सिद्दीकी

सिद्धार्थनगर। जिले में वाहनों की फिटनेस जांच को आधुनिक और व्यवस्थित बनाने के लिए ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन (एटीएस) स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए परिवहन विभाग की ओर से इच्छुक आवेदकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। परिवहन विभाग के अनुसार, नई राज्य नीति के तहत प्रत्येक जनपद में वाहनों की संख्या और वाहन स्वामियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कम से कम दो ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन स्थापित किए जाने हैं। इसके लिए इच्छुक आवेदक नेशनल सिंगल विंडो सिस्टम (एनएसडब्ल्यूएस) पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। विभाग ने बताया कि आवेदकों को ‘फर्स्ट कम, फर्स्ट सर्व’ के आधार पर प्रारंभिक रजिस्ट्रेशन प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा। एटीएस की स्थापना से संबंधित नई राज्य नीति और मानक संचालन प्रक्रिया की जानकारी परिवहन कार्यालय, सिद्धार्थनगर के सूचना पट्ट अथवा पटल सहायक से प्राप्त की जा सकती है।यह जानकारी एआरटीओ संजय कुमार सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button