शहर-राज्य

जिला जज, डीएम और एसएसपी ने किया जिला कारागार का त्रैमासिक निरीक्षण

वेलकम इण्डिया/असदुल्लाह सिद्दीकी

सिद्धार्थनगर। जिला जज, जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार को जिला कारागार सिद्धार्थनगर का त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था, सभी बैरकों और बंदियों की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के समय जेल अधीक्षक और पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहा। अधिकारियों ने कारागार की विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। जेल अधीक्षक ने बताया कि जेल प्रशासन और स्टाफ की ओर से नियमित रूप से कारागार की चेकिंग की जाती है। निरीक्षण के दौरान कारागार की व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जेल अधीक्षक को नियमित रूप से कारागार का निरीक्षण करते रहने के निर्देश दिए। साथ ही शातिर किस्म के बंदियों पर विशेष सतर्कता रखने और उनकी गतिविधियों पर नजर बनाए रखने को कहा। अधिकारियों ने आवश्यकतानुसार समय-समय पर कारागार में निरुद्ध बंदियों की गतिविधियों के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। इस मौके पर जेल अधीक्षक सचिन वर्मा, डिप्टी जेलर मुकेश प्रकाश, राम सिंह यादव सहित अन्य जेल कर्मीं मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button