शहर-राज्य

जिलाधिकारी ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ की परिचयात्मक बैठक

शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्य करने के दिए निर्देश

वेलकम इंडिया नितिन शर्मा 

बिजनौर। जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह ने  कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा विदुर सभागार में समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से परिचय प्राप्त करते हुए शासन की प्राथमिकताओं, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा जनपद में संचालित विकास कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की मंशा के अनुरूप विकास कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।

       जिलाधिकारी ने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी अधिकारी जनसामान्य की शिकायतों को गंभीरता से सुनें तथा उनका निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

     उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने-अपने विभागों की योजनाओं एवं कार्यों की नियमित समीक्षा करें तथा पात्र लाभार्थियों तक शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से पहुंचाना सुनिश्चित करें। विकास एवं निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए और निर्धारित समयसीमा के अंतर्गत कार्य पूर्ण कराए जाएं।

      जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों से आपसी समन्वय एवं टीम भावना के साथ कार्य करते हुए जनपद के विकास को गति देने तथा शासन की प्राथमिकताओं को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करने का आह्वान किया। बैठक में समस्त जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button