शहर-राज्य

चौकी इंचार्ज पर प्रतिदिन वसूली का आरोप, किसान ने पुलिस अधीक्षक से लगाई गुहार

कुशीनगर। धन दयाल पाण्डेय

तरया सुजान थाना क्षेत्र के ग्राम बिरवट कोहवालिया निवासी ललित सिंह पुत्र शुकदेव सिंह ने पुलिस अधीक्षक कुशीनगर को प्रार्थना पत्र देकर तिनफेडिया चौकी प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
पीड़ित ललित सिंह का आरोप है कि चौकी इंचार्ज उसे ट्रैक्टर-ट्राली चलाने के एवज में प्रतिदिन अवैध वसूली के लिए मजबूर करते हैं। पैसे न देने पर गाड़ी सीज करने और थाने में बंद करने की धमकी दी जाती है।

खादी और खाकी की गठजोड़ का चर्चा का विषय बना हुआ

प्रार्थना पत्र के अनुसार आरोप है कि इससे पहले 26/05/2026 को गाड़ी के कागजात के बहाने चौकी बुलाकर 50 हजार रुपये की डिमांड की गई। डिमांड पूरी नकरने पर गाड़ी को थाने में सीज कर सड़ा देने की धमकी दी गई।
ललित सिंह ने बताया कि वह गरीब किसान है। लोन पर ट्रैक्टर लेकर परिवार का पेट पालता है। रोज की वसूली के कारण किस्त भरना मुश्किल हो गया है। जानकारी के मुताबिक इससे पहले भी उनकी तमाम शिकायतें मिली है लेकिन सफेद पोशाक वालों के संरक्षक से की वजह से
कार्यवाही नहीं हुई

इस संबंध में क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज से पक्ष जानने के लिए संपर्क करने के लिए कॉल किया गया, लेकिन बात नहीं हो सकी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button