शहर-राज्य

गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने, राष्ट्रमाता घोषित किए जाने की मांग

अनिल वशिष्ठ

मोदीनगर,(वेलकम इंडिया )।मातृभूमि सेवा संघ एवं क्षत्रिय महासभा के संयुक्त तत्वावधान में उपजिलाधिकारी मोदीनगर के माध्यम से प्रधानमंत्री  को ज्ञापन प्रेषित कर देशभर में गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने तथा गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित किए जाने की मांग उठाई गई।ज्ञापन में कहा गया कि गौमाता भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा एवं राष्ट्रजीवन की आधारशिला है, अतः गौसंरक्षण हेतु कठोर कानून बनाकर गोहत्या पर पूर्ण रोक लगाई जाए तथा गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा प्रदान किया जाए। प्रतिनिधिमंडल ने गौवंश संरक्षण एवं निराश्रित गौवंश के संरक्षण के लिए भी ठोस कदम उठाने की मांग की। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि गौरक्षा केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति, कृषि एवं पर्यावरण संरक्षण से भी जुड़ा विषय है। इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया गया। ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से आशुतोष सक्सेना, भव्य सिसोदिया, पवन चौधरी, अरुण तोमर, प्रदीप पांडे, सोनू ठाकुर, रिंकू वर्मा, गगन रॉय, अमर कुमार, अंकित चतुर्वेदी, डॉ राहुल सैन आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button