गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

वेलकम इण्डिया/असदुल्लाह सिद्दीकी
त्रिलोकपुर/सिद्धार्थनगर। त्रिलोकपुर पुलिस ने यूपी गैंगस्टर एक्ट में काफी समय से फरार चल रहे दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई के बाद दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।प्रभारी निरीक्षक हरेकृष्ण उपाध्याय के निर्देशन में बिस्कोहर चौकी प्रभारी अमित कुमार शाही गुरुवार को पुलिस टीम के साथ चेकिंग पर थे। इसी दौरान मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने चिताही तिराहे के पास घेराबंदी की। पुलिस ने मौके से यूपी गैंगस्टर एक्ट की धारा 3(1) (उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रिया-कलाप निवारण अधिनियम में वांछित दो बदमाशों को धर दबोचा।पकड़े गए आरोपियों की पहचान जगतराम ,निवासी बनकटी, भवानीगंज और सुनील गुप्ता , निवासी रसूलाबाद, गैड़ास बुजुर्ग, जनपद बलरामपुर के रूप में हुई है। पुलिस टीम में चौकी प्रभारी अमित कुमार शाही, मुख्य आरक्षी अदनान शेख और आरक्षी धर्मेंद्र कुमार गोंड शामिल रहे।


