शहर-राज्य

गिट्टी लदी ट्रेलर अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे गिरी

-पुल से नीचे गिरी ट्रेलर के चालक की लगी चोटें,पुलिस ने इलाज के लिये अस्पताल भेजा
-नीची गिरी ट्रेलर ट्रक में लगी आग,मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया
संतकबीरनगर।कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र मगहर के नेशनल हाइवे स्थित रसूलाबाद हनुमान मंदिर के गिट्टी से लदी ट्रेलर ट्रक के टायर फट जाने के कारण अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुये नीचे गिर गया।जिससे चालक गम्भीर रूप से घायल होगया।जबकि ट्रेलर ट्रक में आग लग गई।सूचना पर पहुंची मगहर पुलिस ने घायल को तत्काल इलाज के लिये संयुक्त चिकित्सालय खलीलाबाद भेजवाया।जबकि सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने ट्रक में लगी आग पर काबू पाया।इस दौरान कुछ देर के लिये एक तरफ का यातायात बाधित रहा।
चौकी इंचार्ज विनोद यादव ने बताया कि महाकालेश्वर इंटरप्राइजेज लिमिटेड कंपनी की गाड़ी गिट्टी से लदी ट्रेलर ट्रक बस्ती से गोरखपुर की तरफ जारही थी।जैसे ही ट्रक नेशनल हाइवे के रसूलाबाद हनुमान मंदिर के पास बने पुल पर पहुंची ही थी कि ट्रक का एक टायर फट गया जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग को तोड़ते हुये पुल के नीचे गिर गया।इसके साथ ही ट्रक के इंजन में आग भी लग गई।सूचना पर मय हमराही सिपाहिय के मौके पर पहुंचकर जनपद फतेहपुर थाना हुसैनगंज के ग्राम कनईतर निवासी ट्रक चालक नीरज पुत्र वीरेंद्र को चोटे आई हैं जिसे एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल भेजा गया।जबकि फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर ट्रक में लगी आग पर काबू पाया। मौके पर यातायात व्यवस्था व शांति व्यवस्था कायम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button