थाना धनघटा पुलिस ने चोरी की 01 अदद एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल के साथ वाँछित 01 अभियुक्त को किया गया निरुद्ध
संतकबीरनगर।
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्र के निकट पर्यवेक्षण में जनपद संतकबीरनगर मे अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान जनपद में चोरी जैसी घटनाओं के सफल अनावरण हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना धनघटा दिलीप सिंह के नेतृत्व में गठित टीम उ0नि0 वीर बहादुर यादव, का0 शरद कुमार राय, का0 मनोज यादव ने मु0अ0सं0 421/2026 धारा 303(2) बीएनएस में वांछित अभियुक्त रवि मिश्रा पुत्र राजेश मिश्रा निवासी गायघाट नोना नगर थाना बेलघाट जनपद गोरखपुर को सिसवनिया मोड़ के पास से एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल के साथ निरुद्ध किया गया ।
दिनाँक 16.06.2026 को वादी श्री संजय पुत्र राम कृपाल निवासी टाड़ा धनघटा थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर द्वारा थाना धनघटा पर उनके घर से अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनकी मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स चोरी कर लेने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया गया था । प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना धनघटा पर मु0अ0सं0 421/2026 धारा 303(2) बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया था ।
बरामदगी के आधारा पर धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी ।
गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा पूछताछ के दौरान बताया कि डा0 संजय के क्लिनिक से मैं मौका पाकर चोरी से उनकी मोटरसाईकिल की चाबी उठा लिया और उनकी मोटरसाईकिल चुराकर भाग गया । आज इस गाड़ी को कही छिपाने के लिए ले जा रहा था ।



