किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू किसान सभा ने गांव सौंदा में की पंचायत

अनिल वशिष्ठ
मोदीनगर,(वेलकम इंडिया )। भारतीय किसान यूनियन किसान सभा की एक पंचायत ग्राम सोंदा तहसील अध्यक्ष मोदीनगर प्रदीप शर्मा के आवास पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज त्यागी राष्ट्रीय संरक्षक सत्येंद्र त्यागी के नेतृत्व में पंचायत की गई। जिसमें करीब दो दर्जन से भी ज्यादा गांवों के किसानों ने भाग लिया।राष्ट्रीय संरक्षक सत्येंद्र त्यागी ने बताया कि पंचायत में किसानों के गन्ने का भाव बढ़ाया जाए, जो सरकार किसानों को कृषि यंत्र ब्लॉक से सब्सिडी पर देने का वायदा करती है वहां बहुत घोटाले बाजी है। जरूरतमंद किसान ऑनलाइन बुकिंग करता है, तो वेबसाइट बंद मिलती है। ब्लॉक में जाकर अधिकारियों से कृषि यंत्र की बात करता है फॉर्म भरने की बात करता है। तो उन्हें ब्लॉक से टरका दिया जाता है। खाद व बीज की किल्लत से किसान परेशान है। क्षेत्र में आवारा पशुओं से किसानों की फसल बर्बाद हो रही है।उससे किसान बड़े परेशानी में चल रहा है। किसानो की एक बड़ी समस्या है कि किसानों के खेतों में जल भराव होने के कारण फसल डूब जाती है। निकासी का कहीं कोई बंदोबस्त नहीं है। पंचायत में इन समस्याओं को लेकर क्षेत्र वासियो में बड़ा रोष है। जल्द ही इन समस्याओं को लेकर मोदीनगर तहसील में बड़ी पंचायत की जाएगी। संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष अमरीश त्यागी ने किया पंचायत में प्रदेश अध्यक्ष हाजी कलुआ, प्रदेश महासचिव हैप्पी त्यागी, प्रदेश संगठन मंत्री हरिओम त्यागी, जिला अध्यक्ष पुष्कर त्यागी, बागपत जिला अध्यक्ष के के त्यागी,युवा जिला अध्यक्ष रोहित चौधरी, ब्लॉक उपाध्यक्ष सचिन त्यागी, कुलदीप त्यागी, अभिषेक वर्मा, सुनील त्यागी, सुबोध त्यागी, मदनलाल फौजी,आशीष गर्ग,कार्यक्रम की अध्यक्षता राधेश्याम शर्मा ने की काफी संख्या में किसानों ने भाग लिया।



