ग़ाज़ियाबाद
आरडीसी राजनगर में ट्रैफिक पुलिस नदारद, ‘वन मैन आर्मी’ बने चौकी इंचार्ज

गाजियाबाद।
आरडीसी राजनगर में ट्रैफिक व्यवस्था का हाल यह है कि चौकी इंचार्ज को अपनी चौकी की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ सड़कों पर लगने वाला जाम भी खुलवाना पड़ रहा है।आरडीसी में चलते वाहनों का दबाव आए दिन बढ़ रहा है। लेकिन मौके पर ट्रैफिक पुलिस की मौजूदगी नजर नहीं आती।स्थिति यह है कि चौकी इंचार्ज अकेले ही कभी चौकी की व्यवस्था देखते हैं तो कभी सड़क पर उतरकर जाम खुलवाते दिखाई देते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर एक पुलिसकर्मी एक साथ कितनी जिम्मेदारियां निभाएस्थानीय स्तर पर सबसे बड़ा सवाल यही है कि आरडीसी राजनगर की ट्रैफिक पुलिस आखिर कहां है? जब क्षेत्र में नियमित रूप से जाम की समस्या सामने आ रही है और यातायात का दबाव और बढ़ रहा है तो ट्रैफिक व्यवस्था के लिए पर्याप्त पुलिसकर्मियों की तैनाती क्यों नहीं की जा रही?


