शहर-राज्य

आगामी त्योहारों के मद्देनज़र सहारनपुर में डीएम-एसएसपी का फ्लैग मार्च

राजीव मोंगरा
दैनिक वेलकम इंडिया
सहारनपुर । आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण, सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने तथा जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर ने गुरुवार को भारी पुलिस बल के साथ शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में संयुक्त फ्लैग मार्च एवं पैदल गश्त की। फ्लैग मार्च के दौरान थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के प्रमुख बाजारों, व्यस्त चौराहों एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों का गहन निरीक्षण किया गया।अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आमजन से संवाद स्थापित किया और उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। साथ ही यातायात व्यवस्था का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को यातायात संचालन को और अधिक सुचारू एवं व्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने बताया कि जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में भी राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व में लगातार फ्लैग मार्च एवं सघन गश्त अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य आमजन में सुरक्षा एवं विश्वास की भावना को मजबूत करना, असामाजिक एवं अराजक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना तथा त्योहारों को आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के साथ संपन्न कराना है। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की कि किसी भी प्रकार की भ्रामक अथवा अपुष्ट सूचना एवं अफवाहों पर ध्यान न दें और सोशल मीडिया पर तथ्यहीन सामग्री प्रसारित करने से बचें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल स्थानीय पुलिस को देने की अपील भी की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर ने कहा कि जनपद पुलिस शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button