अंग्रेजी शराब व बीयर के दुकान पर आबकारी व पुलिस की छापेमारी

वेलकम इण्डिया/असदुल्लाह सिद्दीकी
चेतिया/सिद्धार्थंनगर। जिले में नकली व अवैध शराब के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार को चेतिया(मालीजोत) स्थित अंग्रेजी शराब एवं बीयर की कम्पोजिट दुकान पर छापेमारी की।
दुकान Shop ID 40925 है और लाइसेंस प्रसूनलता यादव के नाम पर है। टीम ने दुकान का लाइसेंस, स्टॉक रजिस्टर, बिक्री के बिल और दीवार पर लगी रेट लिस्ट का गहनता से मिलान किया। साथ ही दुकान में रखी शराब की बोतलों की जांच भी की गई।
छापेमारी के दौरान दुकान निर्धारित समय प्रातः 10 बजे से रात्रि 10 बजे तक खुली मिली। टीम ने लगभग 30 मिनट तक जांच की।
उक्त के संबंध में उप निरीक्षक आबकारी दिनेश कुमार ने बताया कि शासन के निर्देश पर जिले की सभी लाइसेंसी दुकानों की सघन जांच की जा रही है। किसी भी प्रकार की अनियमितता, ओवररेटिंग या नकली शराब की बिक्री पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
