शहर-राज्य

अंग्रेजी शराब की खेप को पुलिस ने पकड़ा,डिजायर कार से नेपाल ले जाई जा रही थी शराब

असदुल्लाह सिद्दीकी

सिद्धार्थनगर। जनपद के शिवनगर डिडई थाना की पुलिस ने सोमवार की रात बस्ती-बांसी हाईवे पर स्थिति बेलगड़ी टोला प्लाजा पर एक कार को रोककर जांच की। इस दौरान कार से 475 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई।
पुलिस ने इस मामले में दिल्ली निवासी सनी और नेपाल के रहने वाले मान बहादुर को हिरासत में लिया है। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में गाजियाबाद से नेपाल लेकर जाने की बात कबूल की है। आबकारी एक्ट के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जेल भेज दिया गया है।
पुलिस लाइंस में प्रेस कांफ्रेंस में मंगलवार को एएसपी प्रशांत कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि शिवनगर डिड़ई थाने की पुलिस सोमवार की रात हाईवे पर जांच कर रही थी। इसी बीच इंस्पेक्टर अरविंद मौर्य को जानकारी मिली की एक कार से शराब नेपाल ले जाई जा रही है। पुलिस टीम बस्ती-बांसी हाईवे पर स्थित बेलगड़ी टोला प्लाजा के पास पहुंचकर चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान एक कार पहुंची।
कार में छह कपडे़ के बडे झोलों में संदिग्ध पदार्थ रखा मिला, जिसे खोलकर देखा गया तो उक्त समस्त झोले में 475 बोतल अंग्रेजी शराब रखी थी। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की गई तो उन्होंने अपनी पहचान सनी निवासी शिवनगर उन्नाव बाईपास थाना कोतवाली उन्नाव वर्तमान पता 779/2 मुंडका गांव मुंडका पश्चिमी थाना मुंडका नई दिल्ली और मान बहादुर निवासी पूर्वा खोला 4 थाना पूर्वी 4 खोला जिला पालपा अंचल लुंबिनी राष्ट्र नेपाल के रूप में बताई। पकड़े गए आरोपी कोई जानकारी नहीं दे सके, इसलिए शराब को जब्त कर आबकारी एक्ट के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई। दोनों को जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button