शहर-राज्य

फोटो स्टूडियो में चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

_जोगिया उदयपुर पुलिस और एंटी थेफ्ट टीम ने संयुक्त कार्रवाई में किया खुलासा, नकदी व उपकरण बरामद

वेलकम इण्डिया
असदुल्लाह सिद्दीकी

सिद्धार्थनगर। थाना जोगिया उदयपुर पुलिस और एंटी थेफ्ट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मंगलवार को आकाश विश्वकर्मा उर्फ लाला और श्यामसुंदर मौर्या को गोनहा रोड पर कठही गांव के पास से दबोच लिया। इनके पास से पुलिस ने चोरी की नकदी, मोबाइल और चाकू बरामद किए हैं।
पुलिस का दावा है कि पकड़े गए आरोपियों ने करौंदा मसिना चौराहे पर स्टूडियो में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। दूसरी चोरी की ताक में थे, तभी पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। पूछताछ करने के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।थानाध्यक्ष जोगिया अभय कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आठ मार्च की रात क्षेत्र के करौंदा मसिना चौराहे पर फोटो स्टूडियो में हुई चोरी की वारदात के संबंध में वार्ता की जा रही थी। इसी बीच मुखबिर खास से सूचना मिली कि क्षेत्र में हुई चोरी की वारदात में संलिप्त चोर फिर से चोरी करने की नियत से गोनहा रोड पर कठही गांव के पास खडे़ हैं। पुलिस बताए हुए स्थान पर पहुंची तो दोनों भागने का प्रयास करने लगे। घेराबंदी करके दोनों व्यक्तियों को पकड़ लिया गया। पूछताछ में उन्होंने उनकी पहचान आकाश विश्वकर्मा उर्फ लाला निवासी छितौनी थाना शिवनगर डिडई, श्यामसुंदर मौर्या निवासी मुडार खुर्द थाना बांसी के रूप में हुई। इनके कब्जे से 13,080 रुपये सहित अन्य सामान बरामद किए गए। पूछताछ करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दोनों ने दिनांक 23 फरवरी 2026 की रात में बांसी कस्बा के राप्ती नगर मोहल्ले में किराने की दुकान के शटर का ताला तोड़कर काउंटर में रखे तीन चांदी के सिक्के और एक मोबाइल फोन चुराया था। लौटते समय दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी निकाल ले गए थे। यह सारा सामान भी हम लोग नेपाल ले जाकर 45 हजार रुपये में बेच दिया और पैसा आपस में बांट लिया। पुलिस ने श्यामसुंदर के पास से 4500 और आकाश उर्फ लाला के पास से 3010 रुपया बरामद किए। बाकी का सारा पैसा उन्होंने खाने-पीने में खर्च कर दिया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अभय सिंह के साथ उपनिरीक्षक ओ.पी. मिश्र, उपनिरीक्षक प्रमोद पांडेय और एंटी थेफ्ट टीम के सदस्य शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button