शहर-राज्य

होटल रेडिशन में एक जनपद एक उत्पाद स्टॉल का अवलोकन

मथुरा। महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु  ने होटल रेडिशन में एक जनपद एक उत्पाद के अंतर्गत स्थापित स्टॉल का अवलोकन किया, जिसमें एक जनपद एक उत्पाद के अंतर्गत ठाकुर जी की पोशाक को प्रदर्शित किया गया था। महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल  एवं जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह द्वारा महामहिम राष्ट्रपति को एक जनपद एक उत्पाद की स्टॉल में लगाए गए उत्पादों के बारे में विस्तार से बताया गया। उक्त स्टॉल में एक जनपद एक उत्पाद के अंतर्गत ठाकुर जी की पोशाक के साथ-साथ जनपद की कारागार (जेल) में उपस्थित बंदियों द्वारा बनाए गए उत्पादों को भी प्रदर्शित किया गया था, जिसमें साड़ी, दुपट्टा, शॉल, तौलिया, कान्हा जी एवं श्री राधा रानी जी के वस्त्र तथा श्रृंगार का सामान उपलब्ध था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button