शहर-राज्य

स्वास्थ्य विभाग द्वारा डी.पी.टी. एवं टी.डी. बूस्टर टीकाकरण सफलतापूर्वक संपन्न

अनिल वशिष्ठ

मोदीनगर,(वेलकम इंडिया )।तुलसीराम माहेश्वरी पब्लिक स्कूल, मोदीनगर में स्वास्थ्य विभाग के निर्देशन एवं सहयोग से कक्षा 1, 5 एवं 10 के विद्यार्थियों का डी.पी.टी. एवं टी.डी.बूस्टर टीकाकरण सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। यह टीकाकरण कार्यक्रम स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुरूप आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों के स्वास्थ्य संरक्षण एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता को सुदृढ़ करना था।

 विद्यालय प्रबंधक विनोद कुमार माहेश्वरी,गौरव माहेश्वरी तथा निर्देशिका श्रीमती राधिका माहेश्वरी जी स्वास्थ्य विभाग सरकार एवं मुख्यमंत्री के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं , जो समय-समय पर विद्यालय को आवश्यक दवाइयां, टीके एवं स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराते रहते हैं। विद्यार्थियों के स्वास्थ्य के प्रति उनकी जागरूकता एवं संवेदनशीलता वास्तव में प्रशंसनीय है, जिसके लिए विद्यालय परिवार उनका हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करता है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्राप्त पत्र के अनुसार निर्धारित आयु वर्ग के विद्यार्थियों को विद्यालय परिसर में ही सुव्यवस्थित रूप से टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध कराई गई। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पूर्ण तत्परता एवं सावधानी के साथ टीकाकरण कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराया। इस टीकाकरण अभियान में स्वास्थ्य विभाग की टीम का विशेष एवं सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रजनी ओहरी ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए उनके उत्कृष्ट सहयोग की सराहना की। साथ ही, उन्होंने अभिभावकों एवं विद्यालय परिवार के सहयोग हेतु भी धन्यवाद ज्ञापित किया, जिनके सहयोग से यह महत्वपूर्ण स्वास्थ्य कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो सका।

तुलसीराम माहेश्वरी पब्लिक स्कूल, मोदीनगर में 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button