शहर-राज्य

स्वच्छ भारत मिशन को पलीता दिखाता ग्राम पंचायत प्रशासन, अड़ीग के नगरेल्ला मोहल्ला में गंदगी का अंबार, 

मथुरा।/गोवर्धन। तहसील के गांव अड़ीग का नगरेल्ला मोहल्ला स्वच्छ भारत मिशन के बावजूद गंभीर गंदगी और अव्यवस्थाओं से जूझ रहा है। यहां की बजबजाती नालियां और सड़कों पर बहता गंदा पानी सरकारी दावों की पोल खोल रहा है।

     मोहल्लेवासियों का कहना है कि ग्राम पंचायत और प्रशासन द्वारा अधिकांश कार्य केवल कागजों पर किए जाते हैं। जमीनी स्तर पर स्थिति बदहाल है, नालियों में कचरा भरा होने से पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर फैल रहा है।

         इस वार्ड में खड़ंजा, बिजली और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं की भी कमी है। गंदगी के कारण लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे गंभीर बीमारियों का खतरा है। कई घरों के ढहने का डर भी बना हुआ है।

         निवासियों का आरोप है कि वार्ड के प्रधान और सफाईकर्मी मोहल्ले में कभी नहीं आते। ग्राम प्रधान से लेकर जिला प्रशासन तक कई शिकायतें की गई हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

        इस संबंध में प्रधान प्रतिनिधि ने बताया कि उन्हें इस समस्या की जानकारी मिली है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही इस पर काम शुरू किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button