
वेलकम इंडिया हरेंद्र शर्मा
हापुड़ जनपद के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में क्या आप भी बाहर का खाना बड़े चाव से खाते हैं। सावधान हो जाइए! गढ़मुक्तेश्वर के अठसैनी रोड स्थित रेस्टोरेंट से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे देखकर आपका बाहर के खाने से भरोसा उठ जाएगा। न्यायालय से घर लौट रही एक युवती ने जब इस रेस्टोरेंट में नूडल्स ऑर्डर किए,तो उसमें एक-दो नहीं बल्कि कई कीड़े मरे हुए मिले, जिसमें एक कीड़ा करीब 1 इंच लंबा था।हैरानी की बात तब हुई जब पीड़िता ने इसकी शिकायत की। रेस्टोरेंट के गैर-जिम्मेदार स्टाफ और मैनेजर ने अपनी गलती मानने के बजाय पीड़िता के साथ ही बदतमीजी शुरू कर दी। स्टाफ का कहना था कि खाने में कीड़े आ ही जाते हैं। रेस्टोरेंट की इस दबंगई और घोर लापरवाही के बाद पीड़िता ने तुरंत 112 पुलिस को कॉल कर मौके पर बुलाया। युवती ने रेस्टोरेंट के पूरे स्टाफ के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई के लिए तहरीर दी है और खाने का वीडियो भी पुलिस को सौंपा गया है। अब देखना यह है कि खाद्य सुरक्षा विभाग और पुलिस प्रशासन इस रेस्टोरेंट पर क्या एक्शन लेता है।



