शहर-राज्य

मोदी सरकार के कार्यों पर नुक्कड़ नाटक, योजनाओं की दी जानकारी

वेलकम इण्डिया

बिस्कोहर/सिद्धार्थनगर। सेवा संकल्प अभियान के तहत सोमवार सुबह नौ बजे बिस्कोहर बस स्टॉप स्थित पुलिस चौकी के बगल नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। नगर अध्यक्ष अजय गुप्ता की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम में कलाकारों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन और केंद्र सरकार के कार्यों को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रस्तुत किया। संवाद और अभिनय के जरिए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी लोगों तक पहुंचाई गई। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष कुंवर मिश्रा, पूर्व मंडल अध्यक्ष शिवजी तिवारी, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला महामंत्री रामनरेश पासवान, सत्यनारायण दुबे, सभासद नृपेंद्र प्रताप सिंह, लाल जायसवाल, सदानंद, संयोजक दीप नारायण त्रिपाठी, शुक्ला, डॉ. राजमणि दुबे, गौकर्ण पाठक, मगरे मौर्य, जितेंद्र मौर्य, आशीष, प्रदीप यादव, अरविन गुप्ता, तोलन गुप्ता, कन्हैया वरुण, लालू नाईक, शिवपति उपाध्याय, घनश्याम मौर्य, त्रिभुवन गौतम आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button