साइबर क्राइम ब्रांच के लोगों ने सुरक्षा सम्बन्धी बच्चों को दी जानकारी
-विद्यालय के बच्चों की कैरियर कौनसिंग की गई
संतकबीरनगर।विकासखंड खलीलाबाद क्षेत्र के ग्राम गिरधरपुर में स्थित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को प्रधानाध्यापिका नीलम राय की अध्यक्षता में सामुदायिक सहभागिता,किशोरी वय गोष्ठी के अंतर्गत सेमिनार का आयोजन किया गया।जिसके मुख्य अतिथि कैरियर काउंसलर डाक्टर नीतू यादव तथा विशिष्ठ अतिथि मेंटल हेल्थ डाक्टर रचना रहीं।
इस दौरान विद्यालय के बच्चों के द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावा करतब भी दिखाए गए।साथ ही साइबर क्राइम ब्रांच के लोगों के द्वारा सुरक्षा के उपाय बताए गये।
कैरियर काउंसलर डाक्टर नीतू सिंह ने कहा कि बच्चों को बारीकी से वाच कर उनके अंदर छुपी प्रतिभा को पहचानना होगा।उसके बाद बच्चों की रुचि के अनुसार उसे उस क्षेत्र में कैरियर बनाने की सलाह देनी चाहिये।मेंटल हेल्थ डाक्टर रचना ने मानसिक तनाव से बचने व इसके कारण होने वाले नुकसान के बारे में लोगों को जागरूक किया।जिससे लोगों को मानसिक तनाव से बचने के साथ ही उनके निदान के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी।आगे कहा कि आज मानसिक तनाव लोगों की बड़ी समस्या बन गई है। इसके कारण लोग विभिन्न बीमारियों की चपेट में आ जारहे हैं।जिसे दवा व काउंसलिंग के जरिये ठीक किया जा सकता है।आगे कहा कि ज्यादातर देखा गया है कि थोड़ा सा मानसिक तनाव होने पर लोग इलाज के बजाय झाड़ फूक के चक्कर में पड़ जाते है। इससे इलाज तो नही होता लेकिन मन को संतुष्टि जरूर मिल जाती है और जानकारी के अभाव में मर्ज को बढ़ा लेते हैं।इससे सर्तक रहे और अपना ठीक से इलाज कराये।साइबर क्राइम ब्रांच टीम के अमृता,रमेश यादव ने बताया कि कोई भी व्यक्ति साइबर क्राइम से तभी
बच सकता है जब वह सावधानी और सतर्कता बरतेगा। साइबर अपराधी नित्य नये नये तरीके से मोबाइल फोन से ऑनलाइन फ्राड करके लोगों को ठगकर अपराध को कारित कर देता है। उन्होंने कहा कि किसी भी अंजान लिंक को करने से बचें और किसी भी अनजाने को मोबाइल फोन पर ओटीपी अथवा पिन नंबर न बतायें।वरना आपके मोबाइल फोन को हैक कर आपके बैंक खाता को खाली कर सकता है।अंत मे प्रधानाचार्या नीलम राय ने सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुये कहा कि बच्चे मन के सच्चे होते हैं।जिन्हें प्यार से समझाने व समाज मे फैली बुराईयों से सचेत करने की आवश्यकता है।इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों के साथ ही हमसभी को काफी कुछ सीखने समझने का मौका मिला है।
इस मौके पर ममता मिश्र,साधना सिंह,अनिता,ईश्वर चंद,महेंद्र यादव,अमृता व रमेश यादव साइबर ब्रांच,ग्राम प्रधान आदि लोग मौजूद रहे।



