शहर-राज्य

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के बाकी हिस्से और मेरठ मेट्रो का उद्घाटन

मेरठ । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के पहले नमो भारत फफळर का उद्घाटन किया, पूरा दिल्ली-मेरठ नमो भारत पूरा कॉरिडोर और मेरठ मेट्रो (मेरठ साउथ-मोदीपुरम) देश को समर्पित किया। पीएम ने करीब 12,930 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स समर्पित किए। इससे पहले, पीएम मोदी ने नमो भारत और मेरठ मेट्रो को हरी झंडी दिखाई।  इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शताब्दी नगर से मेरठ दक्षिण स्टेशन तक सफर भी किया। इसमें 17 लोग रहे जिनमें 5 स्कूली बच्चे, चार एमबीबीएस स्टूडेंट, पांच सफाईकर्मी और तीन दिल्ली के युवा उद्यमी थे। मेरठ दक्षिण स्टेशन से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री जनसभा स्थल पर मोहिउद्दीनपुर पहुंचे।मेरठ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “बाबा औघड़नाथ की इस पावन धरती पर आज विकसित उत्तर प्रदेश, विकसित भारत के लिए नई क्रांति को ऊर्जा मिल रही है। आज पहली बार एक ही मंच से नमो भारत रैपिड रेल और मेट्रो सेवा का एक ही दिन शुभारंभ हो रहा है। विकसित भारत की कनेक्टिविटी कैसी होगी यह उसकी एक शानदार झांकी है। शहर के भीतर के लिए मेट्रो और ट्वीन सिटी के विजन को गति देने के लिए नमो भारत जैसी आधुनिक ट्रेन का काम हुआ है।
पीएम मोदी ने कहा कि आज पहली बार, एक ही मंच से नमो भारत रैपिड रेल और मेट्रो सेवा का एक ही दिन शुभारंभ हो रहा है। विकसित भारत की कनेक्टिविटी कैसी होगी, ये उसकी एक शानदार झांकी है। शहर के भीतर के लिए मेट्रो और ३६्रल्ल ू्र३८ के विजन को गति देने के लिए नमो भारत जैसी आधुनिक ट्रेन… मुझे संतोष है कि ये काम उत्तर प्रदेश में हुआ है। पीएम मोदी ने काह कि हमारी कार्य संस्कृति है कि जिस काम का शिलान्यास किया जाए, उसे पूरा करने के लिए दिन-रात एक कर दिया जाए। इसलिए अब परियोजनाएं पहले की तरह लटकती, भटकती नहीं है। पीएम मोदी ने कहा कि पहले यहां शाम होते ही यहां पूरे रूट में सन्नाटा छा जाता था। यहां डर और भय का माहौल होता था। अब एक तरफ कानून व्यवस्था भी सुधरी है और दूसरी तरफ लोगों को सुविधापूर्ण और सुरक्षित यात्रा का भी माध्यम मिला है। मुझे खुशी है कि नमो भारत रैपिड रेल… ये नारीशक्ति के सामर्थ्य का प्रतीक भी बनी है। इसमें ट्रेन आॅपरेटर, स्टेशन कंट्रोल स्टाफ… ऐसे अधिकतर काम में हमारी बेटियां ही कार्यरत हैं, बेटियां ही नेतृत्व कर रही हैं। पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत मेट्रो के मामले में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा नेटवर्क बन चुका है। यूपी में मेरठ के अलावा भी कई सारे शहरों में मेट्रो का काम चल रहा है। बीते 11 वर्षों में देश के दर्जनों शहरों तक मेट्रो पहुंची… क्योंकि भाजपा सरकार देश की जनता को सुविधा देना चाहती है। भारत आज आधारभूत ढांचे के विकास के नए युग में प्रवेश कर रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में देश में सड़क, रेल, मेट्रो रेल और हवाई अड्डों के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया गया है। इससे न केवल यात्रा आसान हुई है बल्कि व्यापार, उद्योग और रोजगार के नए अवसर भी पैदा हुए हैं। दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर भी इसी विकास दृष्टि का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर कहा कि यह परियोजना पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विकास को नई गति देगी। इससे मेरठ, गाजियाबाद और आसपास के क्षेत्रों में उद्योग, व्यापार और निवेश को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि बेहतर परिवहन व्यवस्था से शहरों के बीच दूरी कम होती है और आर्थिक गतिविधियां तेजी से बढ़ती हैं। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि नमो भारत रेल सेवा से आम लोगों को सुरक्षित, तेज और आरामदायक यात्रा की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आधुनिक परिवहन व्यवस्था के विस्तार के लिए लगातार प्रयास कर रही है ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। विशेषज्ञों का मानना है कि दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के पूरी तरह चालू होने के बाद दोनों शहरों के बीच यात्रा समय में उल्लेखनीय कमी आएगी। इससे सड़क यातायात का दबाव भी कम होगा और प्रदूषण को घटाने में मदद मिलेगी। निजी वाहनों की तुलना में सार्वजनिक परिवहन का उपयोग बढ़ने से पर्यावरण संरक्षण को भी बल मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य देश के हर क्षेत्र में बेहतर संपर्क व्यवस्था विकसित करना है, ताकि लोग कम समय में अधिक दूरी तय कर सकें और विकास की गति तेज हो सके। उन्होंने विश्वास जताया कि दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर आने वाले समय में देश की अन्य परिवहन परियोजनाओं के लिए एक आदर्श उदाहरण बनेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button