शहर-राज्य

वृक्षारोपण महायज्ञ की तैयारियों पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर

असदुल्लाह सिद्दीकी

सिद्धार्थनगर। गुरुवार को 12 जुलाई को प्रस्तावित वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 की तैयारियों एवं व्यापक जनसहभागिता की समीक्षा के लिए प्रदेश के पर्यावरण, वन, जंतु, उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग आयोजित की गई। डीएफओ कार्यालय में आयोजित इस बैठक में गूगल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न विभागों एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।
बैठक में एसडीओ (वन) वीना तिवारी की उपस्थिति में बैंकिंग संस्थाओं, एनसीसी कैडेट्स, नेहरू युवा केंद्र, स्वयंसेवी संस्थाओं, आयुर्वेदिक संस्थानों, व्यापार मंडल तथा सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारियों के प्रतिनिधियों ने वृक्षारोपण महायज्ञ को सफल बनाने के लिए अपने सुझाव साझा किए। साथ ही अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने और पौधरोपण के बाद उनकी देखभाल पर विशेष जोर दिया गया। इस अवसर पर केनरा बैंक के शाखा प्रबंधक सुनील रावत, चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश अग्रहरी, चीफ फार्मासिस्ट अरुण कुमार तिवारी, सेवा निवृत्त संघ के जिला अध्यक्ष अवधेश यादव, वृद्धाश्रम प्रबंधक सिद्धार्थ गौतम, संस्कार भारती के कार्यवाहक अध्यक्ष धीरज गुप्ता, व्यापार संगठन के जिला प्रभारी राणा प्रताप सिंह, नेहरू युवा केंद्र के निशांत पांडे, व्यापार संगठन के महामंत्री नीरज श्रीवास्तव, अध्यक्ष शिवदत्त अग्रहरी, एनसीसी कैडेट मोहम्मद रेहान तथा सहायक सिद्धार्थ शंकर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button