सड़क चौड़ी कारण में क्षतिग्रस्त हुआ पाइप लाइन, पानी की किल्लत

मिर्जामुराद। गौर गांव (मिर्जामुराद) स्थित जल निगम द्वारा नहर मार्ग से सटाकर बिछाएं गये भूमिगत पाइप लाइन शुक्रवार को सड़क चौड़ी कारण के दौरान जेसीबी से खुदाई करते समय पाइप फट गया।जिसके चलते शनिवार को गौर गांव थाने के पीछे निवास करने वाले करीब डेढ़ से दो हजार लोगों को पिने के पानी की किल्लत का सामना करना पड़ा।सुबह में ईद का त्यौहार होने के कारण पानी न आने से मुस्लिम बस्ती के लोगो को भी काफी दिक्कत का सामान करना पड़ा।जब ग्रामीण नहर मार्ग पर जाकर देखे तो पाइपलाइन फटा था।वही पाइपलाइन फटने से हजारों लीटर पानी खेतो के साथ बगल बने गड्ढे में भर गया।ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना जल निगम के जेई को दिया गया।ग्रामीण रवि श्रीवास्तव, नंदलाल श्रीवास्तव, गोलू यादव, फरीद खान, नदीम, सुहैल, जब्बार, अनिकेत, कमलेश, आदित्य, छोटू यादव, विकास यादव आदि ने जल निगम अधिकारियो कर्मचारियों से क्षतिग्रस्त पाइप लाइन को जल्द से जल्द ठीक कर पेयजल आपूर्ति चालू करने की मांग किया है। इस बाबत जल निगम के जेई अभय पटेल ने बताया कि पाइपलाइन क्षतिग्रस्त की सूचना मिली है कर्मचारियों को मौके पर भेजकर दिखवाया गया है जल्द पाइपलाइन ठीक कर दिया जाएगा।



