शहर-राज्य

संयुक्त प्रेस क्लब ने उठाई मेरठ प्रेस क्लब के विकास की मांग, नगर निगम को सौंपा ज्ञापन

उज्ज्वल रस्तौगी मेरठ

प्रेस क्लब भवन के सौंदर्यीकरण, मरम्मत एवं मूलभूत सुविधाओं की मांग
अध्यक्ष अतुल माहेश्वरी व महामंत्री धर्मेंद्र तोमर के नेतृत्व में सौंपा गया ज्ञापन

पत्रकारों के हित में जल्द कार्रवाई की उठी मांग

मेरठ। संयुक्त प्रेस क्लब (रजि.), मेरठ के अध्यक्ष अतुल कुमार माहेश्वरी एवं महामंत्री धर्मेंद्र प्रताप सिंह तोमर के नेतृत्व में पत्रकारों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मेरठ प्रेस क्लब, मंगल पांडे नगर की विभिन्न समस्याओं के समाधान तथा भवन के विकास एवं सौंदर्यीकरण की मांग को लेकर नगर निगम कैंप कार्यालय में ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन नगर आयुक्त सौरभ गंगवार (आईएएस) की गैर मौजूदगी में उनके प्रतिनिधि को सौंपा गया। प्रतिनिधिमंडल ने प्रेस क्लब भवन की जर्जर एवं क्षतिग्रस्त दीवारों की मरम्मत, भवन की पुताई एवं रंगाई-पेंटिंग, परिसर के सौंदर्यीकरण तथा पत्रकारों के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने की मांग की।
पत्रकारों ने कहा कि मेरठ प्रेस क्लब पत्रकार समाज की एक महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक संस्था है, लेकिन लंबे समय से भवन की स्थिति उपेक्षित बनी हुई है। भवन की मरम्मत और विकास कार्य न होने के कारण पत्रकारों को विभिन्न प्रकार की असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है।
संयुक्त प्रेस क्लब के अध्यक्ष अतुल कुमार माहेश्वरी ने कहा कि मेरठ प्रेस क्लब पत्रकारों की एकता, सम्मान और अभिव्यक्ति का प्रमुख केंद्र है। भवन की मरम्मत एवं सौंदर्यीकरण होने से पत्रकारों को बेहतर वातावरण मिलेगा तथा प्रेस क्लब की गरिमा और उपयोगिता में वृद्धि होगी।
महामंत्री धर्मेंद्र प्रताप सिंह तोमर ने कहा कि पत्रकार समाज लंबे समय से प्रेस क्लब की समस्याओं के समाधान की मांग करता आ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब में आवश्यक सुविधाओं का विकास पत्रकार हित में अत्यंत आवश्यक है और प्रशासन को इस दिशा में शीघ्र सकारात्मक कदम उठाने चाहिए।
मांगों पर विचार का मिला आश्वासन
ज्ञापन प्राप्त करने के बाद नगर आयुक्त के प्रतिनिधि ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मांगपत्र में उठाए गए बिंदुओं को नगर आयुक्त के संज्ञान में लाया जाएगा तथा संबंधित अधिकारियों से परीक्षण कराकर आवश्यक कार्रवाई के लिए विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज लोकतंत्र का महत्वपूर्ण अंग है और प्रेस क्लब से जुड़े विषयों पर सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाया जाएगा।
बड़ी संख्या में पत्रकार रहे मौजूद
इस अवसर पर संयुक्त प्रेस क्लब के संरक्षक राजेंद्र चौहान, अध्यक्ष अतुल कुमार माहेश्वरी, महामंत्री धर्मेंद्र प्रताप सिंह तोमर, कोषाध्यक्ष लियाकत मंसूरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश सोनी, अशोक टाइगर, श्रीपाल तेवतिया, सुनील बदली, गौरव पांडेय, अंकुर भारद्वाज, मुकुल भारद्वाज, अन्नू अग्रवाल, संगठन मंत्री शालू शर्मा, जाहिदा खान, वंशिका शर्मा, माही कश्यप, प्रीति ठाकुर, रवि ठाकुर एम.पी. गौतम, मदन गोपाल, राहुल गुप्ता, दिनेश कुमार सिंघल, प्रभास रस्तोगी, विभूति रस्तोगी, वरिष्ठ पत्रकार गौरव गोयल, सुनील शर्मा, मुन्ना, आसिफ उर्फ बॉबी, नदीम, एम.एच. खान, अविनाश कुमार सक्सेना, मोहम्मद नौशाद सहित बड़ी संख्या में पत्रकार, पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
शीघ्र समाधान की जताई उम्मीद
अंत में पत्रकारों ने उम्मीद जताई कि मेरठ प्रेस क्लब की समस्याओं का जल्द समाधान होगा तथा भवन की मरम्मत, सौंदर्यीकरण और विकास कार्य शीघ्र प्रारंभ किए जाएंगे, जिससे पत्रकारों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button