शहर-राज्य

संतकबीरनगर पुलिस द्वारा झपटमारी के मामले से सम्बन्धित 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

झपटमारी की 06 अदद मोबाईल, 01 अदद अवैध तमंचा .315 बोर एवं घटना में प्रयुक्त 01 अदद मोटर साइकिल बरामद

संतकबीरनगर।
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय के पर्यवेक्षण में जनपद संतकबीरनगर में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद जय प्रकाश दुबे व प्रभारी एसओजी रजनीश राय के नेतृत्व में गठित टीम उ0नि0 अनिल कुमार यादव, हे0का0 गणेश प्रसाद, का0 दिपेश कुमार, का0 बलराम यादव, का0 आशीष कुमार यादव, का0 दुर्गेश, का0 देवेन्द्र वर्मा, म0का0 साधना, म0का0 आरजू सिंह, प्रभारी एसओजी रजनीश राय मय टीम, सर्विलांस टीम संतकबीरनगर ने मु0अ0सं0 464/2026 धारा 304(2) बीएनएस थाना कोतवाली खलीलाबाद से सम्बन्धित अभियुक्तगण अवधेश कुमार धुरिया पुत्र कृष्ण कुमार निर्भिक निवासी कसैला थाना कोतवाली खलीलाबाद, सौरभ यादव पुत्र रामशब्द निवासी कसैला थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर, प्रभात यादव पुत्र राजेश यादव निवासी निखरतपार थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर को झपटमारी की कुल 06 अदद मोबाइल, 01 अदद अवैध तमंचा .315 बोर एवं घटना में प्रयुक्त 01 अदद मोटर साइकिल के साथ पर मेहदावल बाइपास रोड चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया ।
दिनाँक 03.06.2026 को वादी श्री महातम पुत्र रामराज ग्राम गौसपुर थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीनगर द्वारा थाना कोतवाली खलीलाबाद पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक 30.05.2026 को सुबह में जब मैं अपने घर से बरदहिया बाजार जा रहा था कि विधियानी तिराहा के आगे ओवर ब्रिज के मध्य पहुँचा था कि मेरे मोबाइल पर फोन आया, मैं गाड़ी ब्रिज पर रोककर बात कर ही था कि उस बीच चार अज्ञात लड़के बिना नम्बर प्लेट की मोटर साइकिल से आये और मेरा मोबाइल झपट्टा मारकर (छीनकर ) भागने लगे । जब वह मेरा मोबाइल छीन कर भाग रहे थे तो एक लड़के पास असलहा (कट्टा) दिखाई दिया । जिसके डर से मैं शोर नहीं मचा पाया । उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर मु0अ0सं0 464/2026 धारा 304(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था ।
मु0अ0सं0 464/2026 धारा 304(2) बीएनएस से सम्बन्धित मोबाईल बरामदगी पर अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी तथा मु0अ0सं0 465/2026 धारा 317(2) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने बताया कि
गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ करने पर बताये कि हम लोग के एक अन्य साथी के साथ घूम फिर कर बरदहिया, गोला, विधियानी, मगहर, कटबंध आदि स्थानो पर मोटर साइकिल से जाकर कट्टा दिखाकर मोबाइल छीन लेते है । दिनाँक 30.05.2026 को हम चारो लोग मुखलिस पुर रोड पुल पर जाकर खड़े थे, उसी समय विधियानी तिराहा के तरफ से एक आटो वाला पुल पर आया । हम चारो लोग टैम्पू चालक को रोककर उसको कट्टा दिखाकर उसके मोबाइल को छीन कर लेकर चले गये । जो मोबाइल टैम्पू चालक से छीने थे, वह मोबाइल जो अवधेश कुमार धुरिया के पास से आप लोगो द्वारा बरामद की गयी है और शेष 05 मोबाइल जो हम लोगो के पास मिला है, वह पाँचो मोबाइल मगहर कटबन्ध और अन्य जगहो से चलते फिरते आदमी से छिनकर लिए है । हम लोग छिनैती के मोबाइलो को घूम फिर कर अज्ञात लोगो से पैसा लेकर बेच देते है, जो पैसा मिलता है हम लोग आपस में हिस्से के मुताबिक बाँटकर को खाते पीते और अपना खर्च चलाते है ।
अभियुक्तगण के बयान से ज्ञात हुआ है कि इनलोगो के द्वारा पूर्व में भी कई घटनाओं कारित की गयी हैं, जिनकी जाँच कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जायेगी।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से झपटमारी की 06 अदद मोबाईल, 01 अदद अवैध तमंचा .315 बोर एवं घटना में प्रयुक्त 01 अदद मोटर साइकिल ।
बरामद की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button