आध्यात्मशहर-राज्य

श्री लक्ष्मी नारायण मोदी मंदिर को सुंदर ढंग से सजाया गया, 

भगवान श्री कृष्ण एवं राधा की सुंदर झांकियां सजाई गई 

मोदीनगर,( वेलकम इंडिया) ।श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर श्री लक्ष्मी नारायण मोदी मंदिर को सुंदर ढंग से सजाया गया। इस मौके पर भगवान श्री कृष्ण राधा की की सुंदर झांकियां सजाई गई तथा प्रसिद्ध भजन गायकों द्वारा भगवान श्री राधा कृष्ण के भजनों के कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर के प्रबंधक जितेंद्र चौधरी व जितेंद्र मिश्रा ने बताया कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर को बहुत ही सुंदर ढंग से सजाया गया है ।सुंदर-सुंदर झांकियां लगाई गई है तथा प्रसिद्ध गायकों द्वारा भगवान श्री कृष्ण राधा भजनों प्रस्तुत किए गए। जन्माष्टमी के पावन पर्व पर नगर में आसपास क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तजन भगवान श्री कृष्णा एवं राधा जी के दर्शनों के लिए मंदिर में आए और भगवान से आशीर्वाद लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button