शहर-राज्य
श्री मानेश्वर महादेव मंदिर में श्रीरामचरितमानस पाठ के पूर्णाहूति पर हुआ भंडारा

कछवांरोड। सेवापुरी ब्लॉक के छतेरी गांव (मानापुर) स्थित श्री मानेश्वर महादेव मंदिर की तरफ से रामनवमी के पावन पर्व पर पूजा अर्चना की गई। इसमें सभी उपस्थितजनों ने भगवान श्रीराम की आरती किए साथ जयकारा के साथ भगवान श्रीराम के आगे नतमस्तक हुए। रामनवमी के दिन शुक्रवार को श्रीरामचरितमानस पाठ का आयोजन किया गया जिसके पूर्णाहूति पर शनिवार को विशाल भंडारा का भी आयोजन किया गया।इस दौरान मंदिर के पुजारी डबलू मंगला तिवारी, सतीष तिवारी, अनुज तिवारी किशन ,ईशु तिवारी,
लाल तिवारी,संकुश तिवारी,चंद्रभान तिवारी,त्रयंबक कार्तिकेय मंटा गल्लू तिवारी, अशोक तिवारी, सिक्की पटेल समेत गांव के सैकड़ो लोग मौजूद रहे।इस मौके पर भजन गीतों की प्रस्तुति की गई। बाद में आयोजित भंडारा में बड़े संख्या में श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया।



