शहर-राज्य

शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए निकाली गई कलश यात्रा

9 जुलाई को प्राण प्रतिष्ठान, पूर्णाहूति एवं भंडारा का होगा आयोजन

संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद परिसर में नवनिर्मित शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में मंगलवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने कलश यात्रा को रवाना किया। प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश दूबे के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों सहित 200 लोगों ने भव्य कलश यात्रा में भाग लिये। पूरा माहौल भक्ति मय हो गया। कलश यात्रा कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के बिड़हरघाट स्थित सरयू तट पहुंची जहां श्रद्धालुओं ने कलश भरा। इसके बाद यात्रा तामेश्वरनाथ मंदिर, समयमाता मंदिर, रामजानकी मंदिर, दुर्गा मंदिर होते हुए धार्मिक स्थल पर पहुंची।
प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश दूबे ने कहा कि धार्मिक आयोजनों से सामाजिक समरसता, आध्यात्मिक चेतना, पारिवारिक एकता को बल मिलता है।
प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश दूबे ने बताया कि आगामी 9 जुलाई को प्राण प्रतिष्ठान, पूर्णाहूति एवं भंडारा का आयोजन किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button