शहर-राज्य

प्रतापगढ़ पहुचे सी एम योगी ने किए विभिन्न शिलान्यास और दी 384 करोड रूपये की सौगात

विजय द्विवेदी

प्रतापगढ। सात जुलाई बहुप्रतीक्षित योजनानुसार यू पी सी एम योगी आदित्यनाथ आज प्रतापगढ़ पहुचे तथा जनपद मे एक सौ ग्यारह शिलान्यास करते हुए 384 करोड रूपये की बडी सौगात विकास हेतु दी ।
प्रतापगढ़ पहुचने पर सी एम के स्वागत मे प्रशासनिक अफसर अपर पुलिस महानिदेशक, प्रयागराज जोन श्री ज्योति नारायण, मंडलायुक्त प्रयागराज श्रीमती सौम्या अग्रवाल, पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज परिक्षेत्र श्री अजय मिश्रा, जिलाधिकारी प्रतापगढ़ श्री अभिषेक पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे तो वही प्रतापगढ़ भाजपा के बडे नेता निर्वतमान विधायक धीरज ओझा जिलाध्यक्ष आसीष श्रीवास्तव जिलामन्त्री पवन गौतम सहकारी समिति रानीगंज नीरज ओझा के साथ बडी संख्या मे भाजपा कार्यकर्ता व जिले की जनता सी एम योगी के कार्यक्रम मे मौजूद रही ।
मंच पर मुख्यमंत्री योगी के पहुचने पर विधायक धीरज ओझा और जिलाध्यक्ष भाजपा आशीष श्रीवास्तव ने स्वागत के क्रम मे उन्हे फूल माला पहना मा बेल्हादेवी की प्रतिमा देते हुए अभिवादन किया।
सी एम योगी राममन्दिर चन्दा विषय मे विपक्ष पर रहे हमलावर-

सीएम योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर दान चोरी पर हो रही सियासत को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि सनातन धर्म पर प्रहार की कोशिश हो रही है. सपा और कांग्रेस गिरगिट की तरह रंग बदल रहे हैं. सपा राम भक्तों पर गोली चलती थी. कांग्रेस राम के अस्तित्व को नकारती थी. जय श्री राम बोलने पर आपकी सरकार थी तो लाठी और गोली चलाते थे. देश सरकार कांग्रेस और सपा के चंगुल में नहीं फंसने वाला है. आज की अयोध्या प्रभु श्री राम के समय की अयोध्या एहसास कराती है. वाल्मीकि के नाम पर अयोध्या का इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम है. यह सिर्फ भाजपा सरकार ही कर सकती है.
सी एम योगी ने कहा हम नही देते जाति देखकर योजना का लाभ- सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 9 साल पहले प्रतापगढ़ की गिनती पिछड़े जनपदों में होती थी. खराब सड़क के चलते यहां का आंवला दम तोड़ रहा था. गरीब हताश और निराश था. नौजवान पलायन करने के लिए मजबूर था. पिछली सरकारों ने वन जनपद वन माफिया दिया. हमने वन जनपद वन उत्पाद दिया. उनकी मानसिकता माफिया राज की थी. आज गरीब को योजनाओं का लाभ मिल रहा है. हमने वोट और जाति देखकर योजना का लाभ नहीं दिया. सबका साथ सबका विकास के रास्ते पर सरकार ने विकास किया।
वक्फ मुद्दे पर मुख्यमन्त्री जी का कांग्रेस व सपा पर प्रहार- बोले एस आई टी करेगी दूध और पानी का फर्क
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मैं समाजवादी पार्टी, कांग्रेस से पूछता हूं कि अयोध्या में जिस कथित चोरी को लेकर तुम हिन्दू आस्था पर खिलवाड़ कर रहे हो. एक भी बार बताओ कि वक़्फ़ के नाम पर हजारों हेक्टेयर जमीन प्रदेश और देश मे बेची गई. ये जमीन गरीब की थी. कमजोर की थी, जिसको गरीबों को पट्टा दिया जा सकता था. इन्होंने वक़्फ़ के नाम पर उस जमीनों को कब्जा करवाकर बेचकर कुछ चुनिंदा लोगों ने उसका वारा न्यारा किया. कांग्रेस समाजवादी पार्टी एकबार भी नही बोली.

राम मंदिर दान चोरी मामले पर चल रही जांच को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या मामले का एसआईटी दूध का दूध पानी का पानी करके रहेगी. जिसके खिलाफ साक्ष्य थे उसके खिलाफ कार्रवाई हुई. जब कांग्रेस के द्वारा राम को काल्पनिक कहा जा रहा था तब हिंदुओं की आस्था आहत नहीं हो रही थी. दुर्गा पूजा, कृष्ण जन्माष्टमी को रोका जाता था, तब हिंदुओं की आस्था आहत नहीं होती थी. इनको कष्ट यह है कि जहां बाबरी मस्जिद का ढांचा देखना चाहते थे, आज वहां प्रभु श्री राम का मंदिर है. कांग्रेस और सपा को देखकर कर अब गिरगिट भी शरमा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button