शहर-राज्य

शादी के घर में आभूषण व नकदी चोरी

सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश

स्याना.खानपुर क्षेत्र के गांव थौना में शादी की खुशियों के बीच चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। घर में चल रही शादी की तैयारियों के दौरान अज्ञात चोर लाखों रुपये के आभूषण और नकदी लेकर फरार हो गए। घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया और खुशियों का माहौल अचानक तनाव में बदल गया।
पीड़ित धर्मवीर सिंह ने बताया कि 26 तारीख को उनके भाई की बारात जानी थी। घर में मेहमानों का आना-जाना लगा हुआ था और सभी लोग शादी की तैयारियों में व्यस्त थे। इसी दौरान शाम करीब छह बजे अज्ञात चोर घर में घुस गए और अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ कर दिया।
घटना की जानकारी तब हुई जब परिवार के सदस्य जरूरी सामान निकालने कमरे में पहुंचे। बताया जा रहा है कि चोरी के बाद आरोपी बाइक से फरार हो गए। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में दो युवक एक बैग लेकर बाइक से जाते हुए दिखाई दिए हैं। हालांकि बाइक पर नंबर प्लेट नहीं होने के कारण आरोपियों की पहचान करना चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पीड़ित ने थाने में लिखित शिकायत दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं ग्रामीणों ने क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

इनका क्या कहना है.
खानपुर थाना प्रभारी रितेश कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया कर लिया गया है। और आगे की कार्यवाही की जा रही है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button