शहर-राज्य

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

वेलकम इण्डिया/संजीव कुमार गुप्ता

इटवा /सिद्धार्थनगर।
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को इटवा थाना पुलिस ने बुधवार को टिकरिया पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत यह सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी (सीओ) इटवा पवन प्रकाश के कुशल निर्देशन में इटवा थाना प्रभारी संजय कुमार मिश्र की अगुवाई में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त पर थी।
इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 096/2026 धारा 69/352 (बीएनएस) के तहत नामजद अभियुक्त जाहिर पुत्र जमीरूल्लाह को टिकरिया पुल के पास से दबोच लिया। पकड़ा गया आरोपी पकडिहवा (थाना ढेवरुआ) का निवासी बताया जा रहा है।
आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक (एसआई) हेमराज वर्मा और हेड कांस्टेबल उपेंद्र निषाद शामिल रहे। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button