शहर-राज्य

पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

असदुल्लाह सिद्दीकी

सिद्धार्थनगर। जिला कांग्रेस कमेटी सिद्धार्थनगर ने बुधवार को जिला कांग्रेस कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उनके चित्र के सम्मुख पुष्प अर्पित करके उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनिल सिंह अन्नू उपाध्यक्ष कार्यक्रम एवं प्रशासन ने किया। इस मौके पर वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला और उनके आदर्शों पर चलकर समाज सेवा करने का संकल्प दोहराया।
संचालन महासचिव सुदामा प्रसाद ने किया ।कार्यक्रम को संबोधित मुख्यतः डॉक्टर प्रमोद, संतोष त्रिपाठी, राजेश सिंह रियाजुद्दीन राईनी श्रद्धांजलि सभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में अनिल सिंह अन्नू ने ने कहा आजाद देश की जनता के लिए जो पंडित जवाहरलाल नेहरू ने किया है वह दूसरा नहीं कर सकता। आज के प्रधानमंत्री के कार्यकाल के बराबर पंडित नेहरू ने अंग्रेजों की लड़ाई में जेल में रहे। और जब देश आजाद हुआ देश का पहला प्रधानमंत्री बनकर इतिहास रच दिया। उस समय में देश में एक सुई तक नहीं बनती थी पंडित जवाहरलाल नेहरू ने इसरो बनाया गेल और भेल बनाए, आईआईटी बनाए और तमाम संस्थाओं का स्थापना किया, जिसकी राह पर चलकर आज देश अग्रणी देश की श्रृंखला में खड़ा हुआ है। भाखड़ा नांगल परियोजना देकर हरित क्रांति को जन्म दिया। आज के प्रधानमंत्री का कोई संबोधन बिना पंडित नेहरू के नाम लिए पूरा नहीं होता पंडित जवाहरलाल नेहरू ने अपने जीवन का सारा समय और तमाम संपदा अपनी देश के लिए समर्पित कर दिया आज उनके पूर्ण तिथि पर हम उन्हें शत-शत नमन करते हैं। और आजीवन उनके बताएं रास्ते का अनुकरण कर उस पर चलने का संकल्प लेते हैं। डॉ प्रमोद, सन्तोष त्रिपाठी, राजेश सिंह, रियाजुद्दीन राईनी ने संयुक्त रूप से कहा देश को आजाद करवाने से लेकर देश के लिए जेल काटने से लेकर देश विकसित करने की जो सपना पंडित जवाहरलाल नेहरू ने देखा था और उसके उत्थान ,विकास, देश निर्माण, लोकतंत्र, आधुनिक भारत की स्थापना के जो सपने देखे थे उसी कड़ी में हम आज आगे बढ़ रहे हैं। हम उन्हें शत-शत नमन करते हैं इस अवसर पर मुख्य रूप से दिवाकर त्रिपाठी, अकरम अली सिद्दीकी, शौकत अली, सुदामा प्रसाद, राजेश सिंह रुक्मीना देवी, आशा देवी, राहुल गौतम, रुदल गौतम, बनारसी गौतम आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button