शहर-राज्य
शराब पीकर गाड़ी चलाना पड़ा भारी, काटा गया 1000₹ का चालान

गाजियाबाद:(सुमित सोरेन)
साहिबाबाद क्षेत्र स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र के पास शराब के नशे में वाहन चलाना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया, मौके पर मौजूद यातायात प्रभारी संजय त्यागी ने तत्परता दिखाते हुए वाहन को रुकवाया और उसकी जांच करवाई,
जाँच के दौरान ब्रेथ एनालाइजर मशीन से परीक्षण किया गया , जिसमें चालक के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई,
इसके बाद संबंधित धाराओं के तहत 10,000₹ का चालान काटा गया,
बताते चले डीसीपी यातायात गाजियाबाद के निर्देशन में 2 दिन का अभियान भी चलाया गया जिसमें यातायात के नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
यातायात पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि शराब के नशे में किसी भी तरह के वाहन को चलाने से बचे। यह न केवल आपकी बल्कि दूसरों की जान के लिए भी खतरा हो सकता है,
नियमों का पालन करे और सुरक्षित यात्रा करे।


