शहर-राज्य

वृंदावन में निर्माणाधीन ओमेक्स कोर्टयार्ड मॉल में हादसा, मजदूर की मौत, कई घायल

मथुरा। वृंदावन कोतवाली क्षेत्र में निर्माणाधीन ओमेक्स कोर्टयार्ड मॉल में शुक्रवार सुबह भीषण हादसा हो गया। करीब छह बजे ढलाई के दौरान अचानक सेट रिंग गिरने से कई मजदूर उसके नीचे दब गए। हादसे में नेपाल निवासी 42 वर्षीय शिवराम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई मजदूर घायल बताए जा रहे हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गईं। राहत एवं बचाव कार्य चलाकर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, मॉल में ढलाई का कार्य चल रहा था। हादसे के बाद निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों और मजदूरों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। आरोप है कि मौके पर पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए थे। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button